Hanuman Chalisa
✕

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2026 (17:49 IST)
'बिग बॉस' पिछले दो दशकों में एक रियलिटी शो से कही आगे बढ़ते हुए एक कल्चरल फिनोमिनन में बदल गया है, लेकिन एक चीज़ जो इसकी पहचान बन चुकी है और वो है सलमान खान के साथ 'वीकेंड का वार'। 'बिग बॉस' के साथ सलमान के इस जुड़ाव को जो चीज़ खास बनाती है, वो यह है कि सलमान अपनी लाइंस किसी स्क्रिप्ट के सहारे नहीं बल्कि अपने अंदाज में बोलते हैं। 
 
इतने सालों में सलमान एक ऐसे होस्ट बन चुके हैं जो बिग बॉस के घर और उसमें मौजूद कंटेस्टेंट्स को अच्छी तरह से समझते हैं। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि वीकेंड का वार के लिए स्टेज पर आने से पहले सलमान घंटों शो के रॉ फुटेज देखते हैं। यही वो चीज है जो सलमान को बातचीत करते समय अपना नजरिया रखने में मदद करती है। इस तरह से वो किसी तरह के तैयार नैरेटिव पर रिएक्ट नहीं करते बल्कि अपनी राय और सुझाव सामने रखते हैं। 

ALSO READ: Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में
 
सलमान खान इस फॉर्मेट से अलग नहीं किए जा सकते उसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि उनके न होने पर उनकी कमी खलती है। सलमान खान जब भी वीकेंड का वार में मौजूद नहीं होते हैं, दर्शक इसे तुरंत महसूस कर लेते हैं। अन्य सब्स्टिट्यूट होस्ट शो को आकर थोड़ा आगे तो अपने साथ लेकर जाते हैं, लेकिन दर्शकों का रिएक्शन हमेशा एक बात साफ कर देता है कि सलमान खान का होना शो के वीकेंड के एपिसोड्स से जुड़ चुका है।
 
20 साल बीत जाने के बाद शो और सलमान का रिश्ता सिर्फ होस्ट और शो तक का ही नहीं रहा है, बल्कि उससे ज्यादा का बन चुका है। दरअसल, सलमान अब दर्शकों के इस पूरे अनुभव का हिस्सा बन चुके हैं। कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी पहचान, घर के माहौल और वहां चल रही चीजों की उनकी समझ और बिना किसी स्क्रिप्ट के उनकी राय ने वीकेंड का वार को एक अलग पहचान दी है।
 
'बिग बॉस' भले ही कंटेस्टेंट्स, उनकी पर्सनैलिटीज़, और घर के अंदर के ड्रामे के बारे में हो। लेकिन दो दशकों के बाद, यह भी उतना ही साफ है कि जो शख्स बाहर से घर को देखता है, वो घर के अंदर रहने वाले लोगों जितना ही अहम बन चुका है। यही है सलमान खान इफेक्ट, जब होस्ट घर को अंदर-बाहर से जानता है, तो उसकी गैरमौजूदगी भी महसूस होती है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख