kundali milan
✕

Bigg Boss OTT 2 : जद हदीद ने पार की हदें, बेबिका दुर्वे के सामने उतारी अपनी पैंट

Updated: रविवार, 2 जुलाई 2023 (12:59 IST)
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिनों एक टास्क के दौरान जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने सभी हदें पार करते हुए 30 सेकंड तक एक-दूसरे को लिपलॉक किया था, जिसपर बवाल जमकर बवाल मचा था। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि जद ने एक और ऐसी हरकत कर दी जिससे दर्शक काफी नाराज हो गए हैं।
 
इतना ही नहीं जद हदीद की इस हरकत पर सलमान खान ने देशवासियों से माफी मांगी है। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में जेड हदीद और बेबिका धुर्वे के बीच जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान बेबिका ने जेड को बहुत कुछ सुनाया, जिसके बाद जेड का पारा भी हाई हो गया और उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। 
 
जद हदीद ने गुस्से में आकर बेबिका के सामने अपनी पैंट उतार दी और उनसे कहा, 'टॉक टू माय ऐस'। जद जेड की इस हरकत के बाद घर में लड़ाई और ज्यादा बढ़ गई, जिस वजह से मेकर्स को शो के लाइवफीड को बंद करना पड़ा। इसके बाद वीकेंड का वार में जद हदीद को जमकर फटकार लगाई।
 
सबसे पहले सलमान खान ने जद की अश्लीलता के लिए दर्शकों से माफी मांगी और कहा कि अगर आगे कभी ऐसा कुछ हुआ तो वो शो छोड़कर चले जाएंगे। सलमान ने जद और आकांक्षा को इस बात के लिए भी फटकारा कि उन्होंने डेयर के नाम पर किस किया और फिर ये कहा कि वो एक्टर हैं और ऐसा करना उनके लिए नॉर्मल है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख