Daily Horoscope
✕

एजाज खान संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी पवित्रा पुनिया, बताया वेडिंग प्लान

Updated: सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (11:19 IST)
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर सीजन में जोड़ी बनती और बिगड़ती है। 'बिग बॉस 14' में पवित्रा पुनिया और एजाज खान की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शो से बाहर आने के बाद भी यह कपल साथ में हैं। वह पवित्रा और एजाज अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

 
पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने अक्टूबर में सगाई की थी। वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने अपनी शादी की तारीख को लेकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों जल्द ही शादी से जुड़ी सारी चीजों को फाइनल करेंगे। 
 
पवित्रा पुनिया ने कहा, जैसे सगाई का सरप्राइज फैंस को मिला था उसी तरह शादी का सरप्राइज भी मिलेगा। हम शादी के बारे में जल्द ही फैसला लेंगे लेकिन अभी तक कोई तारीख और वेन्यू फाइनल नहीं है। जब हम दोनों का मन करेगा शादी रचा लेंगे।
 
बता दें कि इस साल अक्टूबर में डिनर डेप पर एजाज खान ने पवित्रा पुनिया को डायमंड रिंग के साथ शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों साथ में 'बिग बॉस 14' में नजर आए थे। 'बिग बॉस' के घर से ही दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख