dharma sangrah
✕

Bigg Boss 19 : सलमान खान ने लगाई फरहाना भट्ट की क्लास, बोले- पीस एक्टिविस्ट कहलाना बंद करें

Updated: रविवार, 7 सितम्बर 2025 (12:43 IST)
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर में हर दिन खूब घमासान देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स एक-कदूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं। ऐसे में शो के दूसरे वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। पिछले दिनों फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी और बसीर अली खान के लिए बहुत अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
 
इसे लेकर सलमान खान ने फरहाना को जमकर लताड़ लगाई। सलमान ने फरहाना को सलाह दी है कि वो खुद को पीस एक्टिविस्ट कहलाना बंद करें, क्योंकि वो ये डिजर्व नहीं करतीं। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' का प्रोमो वायरल हो रहा है। 
 
प्रोमो में सलमान खान प्रणित मोरे से कहते हैं कि स्टोर रूम में कुछ रखा है, वो लेकर आए। इसके बाद प्रणित स्टोर रूम से एक किताब लेकर आते हैं जिस पर लिखा होता है- 'फरहाना अपशब्द कोश।' सलमान फरहाना से कहते हैं कि इस किताब में जो शब्द लिखे हैं पढ़िए, मम्मी भी देख रहीं होंगी आपकी, सुना दीजिए उन्हें भी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

फरहाना भट्ट किताब में लिखे शब्द पढ़ती हैं, किताब में लिखा होता है- 'कुत्ता, भिखारी और दो पैसे की, बवासीर अली खान, गंदी नाली का कीड़ा, छह फुट का कचरा।' इसके बाद सलमान कहते हैं- 'कचरा, कौड़ी का, औकात, परवरिश, पैदाइश, ये सब याद है आपको। फरहाना आपने और भी बहुत कुछ बोला था जब आपकी बसीर से लड़ाई हुई थी।
 
सलमान कहते हैं, लेकिन मैंने ये टॉपिक नहीं उठाया है, ना मैंने आपसे कुछ पूछा ना बसीर से। क्योंकि कई घरों में ऐसी बातें होती हैं, दो लोगों में बनती नहीं है। ये आम बात है। जब आपका और बसीर का झगड़ा हो रहा था तो कोई बीच में नहीं आया। लेकिन जब जीशान और नीलम के बीच बात हो रही थी तो आप बीच में क्यों कूदी।
 
सलमान ने कहा, फरहाना आपने खुद फैसला कर लिया कि आपको चलती हुई ट्रेन में कूदना है जिसका टिकट आपके पास नहीं है। जब नीलम ने आपको टोका तो आपने क्या कहा? नीलम जवाब देती हैं, दो कौड़ी की लड़की, तेरी औकात नहीं है मेरे से बात करने की। 
 
सलमान फरहाना से पूछते हैं- क्या ये आपकी नॉर्मल भाषा है, अपने घरवालों के साथ भी? आप पीस एक्टिविस्ट हैं, किसी एंगल से ये पीस एक्टिविस्ट लगती हैं? पीस एक्टिविस्ट का मतलब होता है कि झगड़े हो रहे हैं तो आप जाकर सुलझा दें। दोस्ती करा दें। लेकिन जो सबसे ज्यादा दुनिया में ट्रबल फैला रहे हैं, उन्हें ही पीस प्राइज चाहिए। ये तीन महीनों के लिए आपकी दुनिया है। यहां पर तो आप में एक गुण नजर नहीं आया कि आपने पीस फैलाया हो।
 
फरहाना भट्ट जवाब देती हैं, दरअसल ये इस पर भी डिपेंड करता है कि सामने वाला कैसे बर्ताव करता है आपसे। इस पर सलमान कहते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला आपको गाली दे, मारे, आपका काम क्या है पीस फैलाना। आप पीस नहीं फैला रही हैं। अपने आपको पीस एक्टिविस्ट नहीं कहिएगा। आपका घमंड इतना बड़ा है कि मल्टीपल लोगों ने मल्टीपल बार मल्टीपल तरीकों से आपको समझाने की कोशिश की है कि आप गलत जा रही हैं। लेकिन आप में वो सुनने की शक्ति ही नहीं हैं। आप पता नहीं अपने आपको क्या समझती हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख