Daily Horoscope
✕

Bigg Boss 18 से कटा इस हसीना का पत्ता, बतौर वाइल्ड कार्ड की थी शो में एंट्री!

Updated: शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (17:33 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा, दोस्ती-प्यार सब कुछ देखने को मिल रहा है। वहीं इस हफ्ते वीकेंड का वार भी काफी दिलचस्प होने वाला है। इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट के घर से बाहर होने की खबर सामने आ रही है।
 
बीते काफी समय से ये खबर आ रही है कि शो से दो कंटेस्टेंट्स की घर से छुट्टी होने वाली हैं। इनमें से एक नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स द्वारा नॉमिनेट हुए हैं और दूसरा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बनकर आईं यामिनी मल्होत्रा, एडिन रोज और अदिति मिस्त्री में से एक बाहर जाने वाली हैं। 
 
बताया जा रहा है कि शो में मिड वीक एविक्शन हो गया है और वाइल्ड कार्ड में से एक शख्स बाहर भी आ गया है। खबरें आ रही है कि 'बिग बॉस 18' के इस एविक्शन टास्क में अदिति मिस्त्री को घरवालों ने एविक्ट कर दिया है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
 
अदिति मिस्त्री हाल ही में अपने गलत फैसलों के कारण चर्चा में आ गई थीं। लेटेस्ट एपिसोड में वह कशिश कपूर, ईशा सिंह और ईडन रोज के साथ अविनाश मिश्रा को गार्डन से धक्का देकर पूल में धक्का देने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद बिग बॉस 18 के व्यूअर्स ने उनके बिहेवियर को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख