शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bigg Boss 17 winner Munawar Faruqui rushes to Mumbai after potential death threat
Last Modified: बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (11:21 IST)

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

Bigg Boss 17 winner Munawar Faruqui rushes to Mumbai after potential death threat - Bigg Boss 17 winner Munawar Faruqui rushes to Mumbai after potential death threat
Munawar Faruqui : मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मुनव्वर की जान को खतरा होने का इनपुट मिला है। बताया गया है कि दिल्ली में प्रोग्राम करने आए मुनव्वर फारूकी को कुछ लोग निशाना बना सकते हैं। 
 
सुरक्षा कारणों को देखते हुए मुनव्वर दिल्ली से वापस मुंबई लौट आए है। मुनव्वर और एल्विश यादव एक साथ दिल्ली के होटल सूर्या में रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि शूटरों ने होटल सूर्या की भी रैकी की थी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मुनव्वर को किसने जान से मारने की धमकी दी है। 
 
बता दें कि मुनव्वर फारूकी कुछ दिन पहले ही दिल्ली आए थे। यहां उन्हें एल्विश यादव के साथ आईजीआई स्टेडियम में फ्रेंडली मैच खेलना था। मैच के बाद मुनव्वर को मुंबई वापस भेजा दिया गया था। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार धमकी को देखते हुए मुनव्वर का सिक्योरिटी रिव्यू किया गया है। 
 
कुछ दिन पहले ही एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई है। इसमें मुनव्वर के साथ एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, सोनू शर्मा, हर्ष बेनिवाल और अनुराग द्विवेदी खेल रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
राजकुमार राव की वजह से रुका अदनान सामी का म्यूजिकल कमबैक!