ramcharitmanas
✕

Bigg Boss 15 : पहले हफ्ते में ही घर से बेघर हुए साहिल श्रॉफ

Updated: सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (17:13 IST)
'बिग बॉस 15' के घर में पहले दिन से ही जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं शो के पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट घर से बेघर भी हो गया है। मॉडल और एक्टर साहिल श्रॉफ शो से एलिमिनेट हो गए हैं। जनता के कम वोट्स की वजह से साहिल शो से बाहर हो गए हैं। 

ALSO READ: सूरज बड़जात्या की 'ऊंचाई' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा, निभाएंगी यह किरदार
 
बिग बॉस 15 से बाहर होने के बाद साहिल ने टीओआई से बातचीत के दौरान कहा, मैंने घर में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी। मैं वहां अपना टाइम ले रहा था। मैंने दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ घुलने-मिलने की कोशिश करनी भी शुरू कर दी थी। लेकिन तभी मैं एलिमिनेट हो गया। घर में एंट्री करने से पहले कुछ लोगों ने मुझे कहा था कि मुझे ओपन अप होने के लिए कुछ टाइम लेना चाहिए।
 
साहिल ने कहा, मैं घर में ओपन माइंड के साथ गया था और अपना खुद का रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहा था। घर में अगर नॉमिनेशन राउंड होता, तो शायद मैं एलिमिनेट नहीं होता, क्योंकि मेरा सभी के साथ अच्छा कनेक्शन था। 
 
बता दें कि साहिल, 'द अमेजिंग रेस एशिया' के पहले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वो एक जाने माने मॉडल हैं और कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फेमस डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है। उन्होंने 'डॉन 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 
 

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख