Hanuman Chalisa
✕

Bigg Boss 14 : क्या शादीशुदा हैं सारा गुरपाल? सामने आया मैरिज सर्टिफिकेट

Updated: सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (17:23 IST)
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' का शानदार आगाज हो चुका है। वहीं शो के शुरू होते ही कंटेस्टेंट सारा गुरपाल विवादों में फंस गई हैं। दरअसल, पंजाबी सिंगर तुषार कुमार ने दावा किया है कि उनकी शादी सारा गुरपाल के साथ 2014 में हुई थी।

 
दरअसल, सारा गुरपाल ने सलमान खान के सामने खुद को सिंगल बताकर शो में एंट्री ली थी। जिसके बाद सारा इस दावे के बाद तुषार कुमार ने दावा किया है कि सारा गुरपाल उनकी पत्नी हैं। तुषार कुमार ने शादी का सर्टिफिकेट भी दिखाया है। 
 
तुषार कुमार ने कहा, हमने 16 अगस्त 2014 में पंजाब के जलंधर में शादी की थी। हालांकि, मैरिज सर्टिफिकेट में लड़की का नाम 'रचना देवी' लिखा हुआ है।
 
तुषार कुमार ने सारा गुरपाल को लेकर कहा, मुझे दुनियाभर के लोगों के व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम मैसेज आ रहे थे, लेकिन सारा फिर भी वह यह कहते हुए दावा कर रही थीं कि जिसने उनसे शादी की थी, वह मैं नही हूं। वह केवल मेरे जैसी दिखती है।
तुषार कुमार ने आगे कहा कि सारा ने उनसे केवल फेमस होने के लिए शादी की थी। मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने मुझसे केवल शोहरत पाने और यूएस की नागरिकता पाने के लिए शादी की थी। तुषार कुमार ने आगे कहा, उन्होंने मुझे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उन्हें मुझसे शादी के बाद वह शोहरत नहीं मिल पाई।
 
बता दें कि सारा गुरपाल एक पंजाबी मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस हैं। सारा एक बेहतरीन डांसर भी हैं। मीडिसा रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा, सुशांत सिंह राजपूत की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने सुशांत का हिट सीरियल 'पवित्र रिश्ता' का टाइटल ट्रैक गाया है। 2012 में उन्होंने 'मिस चंडीगढ़' का खिताब जीता था।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख