Daily Horoscope
✕

Bigg Boss 14 : बिग बॉस के घर में हंगामा शुरू, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा

Updated: सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (11:32 IST)
टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है। शो का पहला दिन काफी हंसी मजाक में निकला, लेकिन अब बिग बॉस 14 के घर में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलने वाला है।

 
यह झगड़ा मेहमान के तौर पर शो में शामिल हुए गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुआ है। टास्क के दौरान इन दोनों के बीच यह झगड़ा हुआ है। गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच टास्क को लेकर बहसबाजी देखने को मिली। दोनों एक दूसरे पर चिल्लाते दिखेंगे।
 
इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिग बॉस 14 के एक वीडियो से मिली है। वीडियो में दिखाया गया है कि रुबीना दिलैक टास्क में अपने कपड़ों को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला से बात कर रही होती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला टास्क के तहत बिग बॉस के घर में एंट्री लेने को बोलते हैं लेकिन कहते हैं कि एक हफ्ते तक उन्हें और कोई भी सामान नहीं मिलेगा।
 
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान टास्क करवाने को लेकर एक-दूसरे से बहस करने लगते हैं। वीडियो के आखिरी में सिद्धार्थ कहते हैं कि उनके लिए जरूर है टास्क कैसे करवाया जाए जबकि गौहर खान कहती हैं कि आपने टास्क शुरू होने के पहले की खत्म कर दिया। 
 
बता दें कि बिग बॉस 14 में इस बार स्पेशल ऑडियंस का कॉन्सेप्ट रखा गया है, जिसमें बिग बॉस के पूर्व और चर्चित कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान मेहमान के तौर पर पहुंचे हैं। 
तीनों ही सीनियर्स के पास पावर्स हैं। वे अंत में तय करेंगे कि सीजन 14 में 2 हफ्तों बाद कौन से कंटेस्टेंट्स को कंफर्म का टिकट मिलेगा।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख