Daily Horoscope
✕

Bigg Boss 14 : एजाज खान के पिता को भी नहीं पता उनका यह राज, एक्टर ने बताई अपनी दर्दभरी कहानी

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (18:06 IST)
'बिग बॉस 14' में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस के फिनाले वीक की घोषणा की है। अब फिनाले वीक से पहले बिग बॉस-14 में मौजूद कंटेस्टेंट के कुछ सीक्रेट बाहर आने वाले हैं जो कि दर्शकों के बीच चौंकाने वाला मोड़ लेकर आएंगे।

 
शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस घरवालों को रुबीना दिलैक के पास मौजूद इम्यूनिटी स्टोन छिनने का मौका देते हैं। लेकिन इस इम्यूनिटी स्टोन को पाने के लिए कंटेस्टेंट्स को अपने बारे में एक ऐसा राज बताना है जो कि केवल उनके कुछ करीबी को ही पता है।
 
इस दौरान एजाज खान अपने बचपन की एक भयानक घटना का खुलासा करने वाले हैं। एजाज खान कहते हैं- ये बात सिर्फ मैं और सिर्फ मेरे थेरेपिस्ट जानते हैं। मेरे अब्बा नहीं जानते ये, मुझे सिर्फ उनकी फिक्र है। मुझे 'टच' से प्रॉब्लम है क्योंकि जब मैं छोटा था तब... मैं शर्म‍िंदा नहीं हूं क्योंकि वो मेरी गलती नहीं थी। पापा आई एम सॉरी।
 
इस घटना के बारे में बात करने के बाद एजाज खान इतने इमोशनल हो जाते हैं कि उनके आंसू नहीं रुकते हैं। एजाज खान अपनी बात कहने के बाद रोते हुए उस रूम से बाहर आते हैं। कविता कौशिक पर भी उनके राज का गहरा असर देखने को मिलता है। जब एजाज खान एक्टिविटी रूम से बाहर निकलते हैं तो कविता कौशिक उनको गले लगा लेती हैं।
 
इस टास्क में घर के बाकी सदस्य भी अपना-अपना सीक्रेट खोलते हैं। जैस्मिन भसीन भी अपना एक सबसे बड़ा राज खोलने वाली हैं। अभिनेत्री अपने जीवन के उन कठिन दिनों के बारे में बात करती दिखेंगी जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था। 
 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख