biodatamaker

Bigg Boss 14 : घर से बेघर हुए अभिनव शुक्ला, फूट-फूटकर रोईं रुबीना दिलैक

Updated: बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (11:29 IST)
'बिग बॉस 14' के मंगलवार के एपिसोड में मेकर्स ने दर्शकों को शॉक्ड कर दिया। हालिया एपिसोड में बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला घर से बेघर हो गए हैं। जिसे देख दर्शक भी काफी हैरान हुए। वहीं अभिनव शुक्ला के घर से बाहर होते ही उनकी पत्नी रुबीना दिलैक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 
अभिनव के बाहर होने पर रुबीना ही नहीं देवोलीना भट्टचार्जी भी इमोशनल हो जाती हैं। देवोलीना अभिनव से कहती हैं कि वो बहुत अच्छे इंसान हैं। सभी घरवाले अभिनव को खुशी-खुशी विदा करते हैं। अभिनव, रुबीना को समझाते हैं कि वो इन 11 दिनों में और भी मजबूती से खेले और ट्रॉफी जीतकर आएं।
 
अभिनव शुक्ला का ये शॉकिंग इविक्शन मिड वीक में हुआ है और अब शो में उनकी वापसी के चांस काफी कम हैं। अभिनव शुक्ला के इविक्शन से निराश फैंस तो सोशल मीडिया पर उन्हें शो में वापस लाने की मांग करने लगे। इसी के साथ सोशल मीडिया पर #AbhinavDeservesFinale हैशटैग भी ट्रेंड होने लगा।
 
बता दें कि बिग बॉस 14 में इस हफ्ते फैमिली वीक हैं। अली गोनी के लिए जैस्मीन भसीन आई हैं। रुबीना दिलैक के लिए उनकी बहन ज्योतिका दिलैक, राखी सावंत के लिए विंदु दारा सिंह और निक्की तंबोली के लिए जान कुमार सानू ने घर में एंट्री की है।
 

Show comments

62 साल के गोविंदा का नई को-स्टार कोमल रानी संग जुड़ा नाम, सुनीता आहुजा बोलीं- विनाश काले विपरीत बुद्धि

'रामायणम्' के ट्रेलर से खुश नहीं हुए 'युधिष्ठिर' गजेंद्र चौहान, कैकेयी के लुक पर उठाए सवाल

रकुल प्रीत सिंह ने रेड बॉडीकॉन गाउन में ढाया कहर, ग्लैमरस लुक देख फैंस हुए दीवाने

जूनियर एनटीआर के कंधे की हुई सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने दी 6-8 हफ्ते आराम की सलाह, 'ड्रैगन' की शूटिंग पर लगा ब्रेक

'स्काई फोर्स' के बाद वीर पहाड़िया का नया अंदाज, 'प्रेम कीटाणु' में दिखेगा रोमांटिक अवतार

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख