Daily Horoscope
✕

घिसे-पिटे टास्क के जरिये बोर कर रहा है बिग बॉस 12

Updated: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (13:17 IST)
बिग बॉस शुरू हुए एक सप्ताह से भी ज्यादा हो गया है, लेकिन एक भी दिन शो में ऐसी बात नहीं हुई जिसके लिए यह शो जाना जाता है। अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के चर्चे जितने शो के बाहर है, उसका एक प्रतिशत मसाला भी अंदर देखने को नहीं मिला है। 
 
शक की सुई इशारा कर रही है कि क्या अनूप-जसलीन की जोड़ी फेक है? दोनों में केमिस्ट्री बिलकुल भी नजर नहीं आई। अब तक कोई भी सदस्य अपनी खास पहचान नहीं बना पाया है। 


 
सभी बिग बॉस के सारे सीजन पहले से ही देख कर आए हैं इसलिए उनका व्यवहार बेहद संतुलित है। वे अब तक खुले नहीं हैं और कैमरे के सामने महज एक्टिंग कर रहे हैं। 
 
बिग बॉस के मेकर्स भी उनको अपने टास्क के जरिये खोल नहीं पाए हैं। उनके व्यक्तित्व को उभार नहीं पाए हैं। अभी भी वही घिसे-पिटे टास्क दे रहे हैं जो कई बार दर्शक देख चुके हैं। 
 
ऐसे टास्क जिसमें एक टीम दूसरे टीम से कोई चीज छिनने की कोशिश में उसके सदस्यों पर गंदगी लगाती है, नींबू-मिर्च छिटकती है, ठंडा पानी डाल कर उकसाया जाता है। 
 
इस तरह के टास्क कई बार देख चुके हैं और इनसे मनोरंजन तो बिलकुल नहीं होता। इसी तरह का टास्क इन दिनों बिग बॉस में चल रहा है। हाउसमेट्स भी जानते हैं कि इसे किस तरह से खेलना है इसलिए उन्होंने चीजों को छिपाने का और सामना करने का प्लान पहले से ही बना लिया है। 
 
जरूरत है कुछ नए टास्क की। जिनसे मनोरंजन भी हो और देखते समय ये अच्छे भी लगे। इस तरह के बेवकूफाना और घिसे-पिटे टास्क तो सिर्फ बोरियत ही पैदा कर रहे हैं और दर्शकों की इस रियलिटी शो में दिलचस्पी कम होती जा रही है। 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख