Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार के बाद भूमि पेडनेकर को भी हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटीन

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (12:02 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। बीते दिन अक्षय कुमार और गोविंदा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। 

 
भूमि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। भूमि ने बताया है कि वैसे तो बेहतर महसूस कर रही हैं, लेकिन उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टर के साथ टच में हैं और सभी सावधानियां बरत रही हैं।
 
भूमि ने लिखा, आज मेरे अंदर कोविड-19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर चुकी हूं। डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स के साथ टच में हूं और सभी सावधानियां बरत रही हूं। जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं वह अपनी जांच करा ले। मैं स्टीम ले रही हूं। विटामिन-सी और खाने-पीने का ख्याल रख रही हूं।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
उन्होंने लिखा, कृपया करके इस परिस्थिति को हल्के में ना लें। मैंने भी सारी सावधानियां बरती थी फिर भी मैं इस वायरस की चपेट में आ गई। मास्क पहनें, अपने हाथों को धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 
 
बीते कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सेलेब्स इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में अक्षय कुमार इस वायरस की चपेट में आए थे अब उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गोविंदा, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट भी इस महामारी का शिकार हो चुके हैं।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख