Hanuman Chalisa
✕

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, होटल में फांसी लगाकर दी जान

Updated: रविवार, 26 मार्च 2023 (14:59 IST)
भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबरों के अनुसार आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आकांक्षा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। हाल ही में आकांक्षा का भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नया गाना रिलीज हुआ है।

 
आकांक्षा दुबे फिल्मों में एक्टिंग और डांस के अलावा अपने इंस्टाग्राम रील को लेकर फेमस थीं। आकांक्षा के अचानक ऐसा कदम उठाने से हर कोई हैरान है। हालांकि अभी तक आकांक्षा दुबे के सुसाइड करने की वजह सामने नहीं आई है। 
 
आकांक्षा दुबे ने 17 साल की उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने निर्देशक आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। मेरी जंग मेरा फैसला नाम की फिल्म से अपनी शुरुआत करने के बाद, वह मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी), वीरों के वीर, फाइटर किंग, कसम पैदा करने के 2 जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख