suvichar

भोजपुरी एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन, दिल का दौरा पड़ने की वजह से गई जान

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (11:37 IST)
Photo Credit : Twitter
Brijesh Tripathi passes away: भोजपुरी सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज भोजपुरी अभिनेता बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। 'ओम' और 'घरवाली बाहरवाली' जैसी फिल्‍मों से अपनी पहचान बनाने वाले बृजेश त्र‍िपाठी 72 साल के थे। 
 
बृजेश त्रिपाठी को 2 हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके बाद मेरठ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह डेंगू से ठीक होने के बाद बीते दिन ही मुंबई पहुंचे थे। लेकिन अचानक ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। 
 
बृजेश ने भोजपुरी इंडस्‍ट्री में 100 से अधिक फिल्‍मों में काम किया था। इसके अलावा उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। वह इन दिनों डायरेक्‍टर सुजीत सिंह की फिल्‍म 'आंखें' की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें चिंटू पांडे लीड रोल में हैं। 
 
बृजेश त्रिपाठी की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

ब्लैक ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार, कातिलाना अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख