1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bengali tv actress suchandra dasgupta dies in road accident

बंगाली एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता का सड़क हादसे में निधन

bengali actress death
Suchandra Dasgupta : बंगाली मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बंगाली टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता का सड़क हादसे में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात शूटिंग से घर लौटते समय उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 29 साल की सुचंद्रा का निधन हो गया।
 
खबरों के अनुसार सुचंद्रा दासगुप्ता ने शूटिंग सेट से घर लौटने के लिए एप से बाइक बुक की थी। रास्ते में एक साइकिल सवार सड़क पार कर रहा था, जो अचानक बीच में आ गया। इसके बाद बाइक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रहा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 
 
टक्कर के बाद सुचंद्र बाइक से नीचे गिर गई और ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में तनाव फैल गया है। आक्रोशित नागरिकों ने सड़क जाम कर रोष जताया। वहीं सुचंद्रा के निधन से बंगाली इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। 
 
सुचंद्रा दासगुप्ता बंगाली टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा थीं। उन्हें गौरी एल सहित कई धारावाहिकों में अभिनय करते देखा गया था। 'गौरी' से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'आदिपुरुष' के गाने 'जय श्री राम' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले इतने करोड़ व्यूज