ramcharitmanas
✕

बत्ती गुल मीटर चालू की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (15:52 IST)
बत्ती गुल मीटर चालू सहित कई फिल्मों का आज प्रदर्शन हुआ है। यह फिल्म सबसे बड़ी है और व्यवसाय की दृष्टि से इस फिल्म से सबसे ज्यादा आशा है। 
 
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग अच्छी है। सुबह के शो में यह अच्छी-खासी संख्या में दर्शकों को जुटाने में कामयाब रही है। हालांकि दोपहर के शो में थोड़ी गिरावट आई है। उम्मीद है कि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी। 
 
मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों ही जगह फिल्म की ओपनिंग औसत है। जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रिया का सवाल है तो यह मिश्रित है। पहले दिन का कलेक्शन 5 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है, हालांकि फिल्म की लागत को देखते हुए यह कम है।

ALSO READ: बत्ती गुल मीटर चालू : फिल्म समीक्षा

शाहिद कपूर की सोलो हीरो के रूप में फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं इसलिए इस फिल्म का चलना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 
 
यह फिल्म 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। 15 करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च किए गए। इस तरह से 55 करोड़ रुपये में यह फिल्म तैयार हुई है। 
 
फिल्म के सैटेलाइट और डिजीटल राइट्स 24 करोड़ रुपये में बिके हैं। संगीत और अन्य राइट्स के 4 करोड़ रुपये मिले हैं। इस तरह से 28 करोड़ रुपये रिलीज के पहले ही आ गए हैं।
 
बची रकम वसूलने के लिए फिल्म को कम से कम 60 करोड़ रुपये का व्यवसाय करना होगा, जो कि बहुत मुश्किल नहीं तो बहुत आसान भी नहीं है।
 
एक और चर्चित फिल्म 'मंटो' भी रिलीज हुई है जो कि एक खास दर्शक वर्ग के लिए है। फिल्म की ओपनिंग औसत से भी नीचे है। सिलेक्टेड सिटीज़ और सिलेक्टेड मल्टीप्लेक्सेस में ही फिल्म को दर्शक मिल सकते हैं। 

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख