बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bas ek Raat Ki baat hai new episode of Fuh se Fantasy
Written By
Last Updated : गुरुवार, 9 मई 2019 (11:36 IST)

अपनी फैंटेसी को जिएं जी भरकर क्योंकि... ‘बस एक रात की बात है’

Bas ek Raat Ki baat hai
वूट ऑरिजिनल ‘फ से फैंटेसी’ का अगला एपिसोड ‘बस एक रात की बात है’ एक युवा लड़के की डीप डिजायर और फैंटेसी के बारे में है, जिसे हमेशा सिखाया गया है कि सेक्स एक पाप है और इसे केवल परिवार बढ़ाने के लिए ही करना चाहिए। लेकिन ल्यूक इन सब बातों के इतर एक रात के लिए जिगोलो बनकर अपनी फैंटेसी को पूरा करने की सोचता है।

सेक्स वर्कर्स की दुनिया में ल्यूक की मुलाकात मर्लिन से होती है, जो दिन में एक एक्ट्रेस है, लेकिन रात में एक प्रोस्टीट्यूट। मर्लिन ल्यूक को स्ट्रीट लाइफ के फन साइड को दिखाती है और ल्यूक के लिए उस एक रात को वास्तव में यादगार बना देती है।

‘बस एक रात की बात है’ प्यार, लालसा और आकर्षण की कहानी बयां करता है, जो आपके दिल की धड़कनों को यकीनन बढ़ा देगा।

इसमें ‘गुस्ताख दिल’ टीवी शो फेम विभव रॉय और भारतीय सिनेमा की पहली स्टंट वूमन रेशमा पठान की बायोपिक ‘शोले गर्ल’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस बिदिता बाग मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘फ से फैंटेसी’ का अगला एपिसोड ‘बस एक रात की बात है’ 10 मई से वूट पर स्ट्रीम होगा।
ये भी पढ़ें
पल्स पोलियो टीम भाग गई : यह चुटकुला आपको खूब पसंद आएगा