dharma sangrah
✕

3 साल की उम्र में बप्पी लहरी ने शुरू कर दिया था तबला बजाना, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2023 (10:12 IST)
Bappi Lahiri Birth Anniversary: बॉलीवुड के फेमस संगीतकार-सिंगर बप्पी लहरी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सुपरहिट गानों से वो हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा हैं। बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपैगुड़ी में हुआ था। बप्पी लाहरी का असली नाम अलोकेश लहरी था।

बप्पी लहरी के पिता प्रख्यात गायक जबकि मां संगीतकार और गायिका थीं। बप्पी लहरी का नाम एक ऐसे संगीतकार के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने ताल वाद्ययंत्रों के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत का समिश्रण करके बाकायदा 'डिस्को थेक' की एक नई शैली ही विकसित कर दी।
 
बप्पी लहरी ने मात्र 3 वर्ष की आयु में ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। बप्पी दा ने 80 के दशक में बॉलीवुड को यादगार गानों की सौगात दे कर अपनी पहचान बनाई। यूनाइटेड किंगडम स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए बप्पी दा को सम्मानित किया था। 
 
एक साल में 33 फिल्मों में काम करने पर बप्पी दा कानाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। बप्पी लहरी पहले संगीतकार हैं जिन्हें 'चाइना अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 'जिम्मी जिम्मी' गाने के लिए दिया गया था।
 
बतौर संगीतकार बप्पी लहरी ने अपने करियर की शुरूआती साल 1972 में रिलीज बंग्ला फिल्म 'दादू' से की लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर नाकामयाब साबित हुई। साल 1973 में रिलीज फिल्म 'नन्हा शिकारी' बतौर संगीतकार उनके करियर की पहली हिन्दी फिल्म थी लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी नकार दी गई।
 
बप्पी लाहरी की किस्मत का सितारा साल 1975 में रिलीज फिल्म जख्मी से चमका। सुनील दत्त आशा पारेख, रीना रॉय और राकेश रौशन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में 'आओ तुम्हे चांद पे ले जाये' और 'जलता है जिया मेरा भीगी भीगी रातो' में जैसे गीत लोकप्रिय हुए लेकिन जख्मी दिलों का बदला चुकाने आज भी होली गीतों में विशिष्ट स्थान रखता है।
बप्पी लाहरी ने कई फिल्मों में अपने पार्श्वगायन से श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया है। उनके गाए गीतों की लंबी फेहरिस्त में कुछ है, बंबई से आया मेरा दोस्त, देखा है मैने तुझे फिर से पलट के, तू मुझे जान से भी प्यारा है, याद आ रहा है तेरा प्यार, सुपर डांसर आये है आये है, जीना भी क्या है जीना, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, प्यार कभी कम मत करना, दिल में हो तुम ख्वाबो में तुम, उलाला उलाला आदि।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन के टॉप 10 डांस गानों की लिस्ट, हर स्टेप बना था सोशल मीडिया सेंसेशन

शाहरुख खान ने 26/11, पहलगाम हमले और दिल्ली धमाकों के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

दिवाली खत्म, लेकिन 'रामायण' का जलवा बरकरार! तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

बर्थडे पर कार्तिक आर्यन का बड़ा धमाका, करण जौहर की मॉन्स्टर थ्रिलर 'कालिया' का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख