dharma sangrah

अपने गानों से एंटरटेन करने वाले बाबा सहगल अब यमराज बनकर हंसाएंगे...

Published: बुधवार, 8 मई 2019 (16:29 IST)
नब्बे के दशक में ‘ठंडा ठंडा पानी’ और ‘दिल धड़के’ जैसे इंडी-पॉप हिट गीतों से मशहूर हुए बाबा सहगल भी स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। बाबा सहगल ज़ी5 ओरिजिनल के वेब सीरीज ‘भूत पूर्वा’ के जरिये डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इसमें वो यमराज की भूमिका में नजर आएंगे।

यूं तो वे एक यमराज की भूमिका में हैं, लेकिन उनके कैरेक्टर में एक मॉडर्न ट्विस्ट है। बाबा इममें गोल्डन-बलैक कोट और शार्ट्स पहने नजर आएंगे। उनके गले में डॉलर साइन वाले पेंडेंट की सोने की चेन है। उन्होंने सिर पर बैल जैसे सींग के साथ हेडफोन पहना हुआ है।

इस हॉरर कॉमेडी में बाबा सहगल के अलावाप्यार का पंचनामा 2’ फेम ओमकार कपूर, प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी ज़ोया मोरानी और ऋषभ चड्ढा भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।



ज़ीशान कादरी द्वारा निर्देशित ‘भूत पूर्वा’ की कहानी है पूर्वा की, जिसका दोस्त आरव एक भूत है, जो अपनी अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए यमराज के साथ वापस धरती पर आया है।

10-एपिसोड की सीरीज में कई ट्विस्ट और टर्न हैं, जो पूरी तरह से हास्य से भरपूर है। ‘भूत पूर्वा’ 7 मई से ज़ी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख