suvichar

बादशाहो की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है ओपनिंग?

Updated: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (16:16 IST)
अजय देवगन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'बादशाहो' के ट्रेलर ने दर्शकों पर खासा असर छोड़ा। ट्रेलर देख कर ही लग गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करेगी और ऐसा ही हुआ। सुबह के मल्टीप्लेक्स शो में लगभग 50 प्रतिशत भीड़ देखी गई जो कि एक अच्छा लक्षण है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म की ओपनिंग और भी बढ़िया रही है। 

ALSO READ: बादशाहो : फिल्म समीक्षा
 
मुंबई को छोड़ सभी जगह फिल्म अच्छी ओपनिंग करने में सफल रही है। मुंबई में पिछले दिनों काफी बारिश हुई थी जिसके कारण कलेक्शन थोड़े प्रभावित हुए हैं। 
 
माना जाता है कि अजय देवगन की फिल्में मल्टीप्लेक्स में अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाती हैं और इसी कारण बादशाहो के कलेक्शन मल्टीप्लेक्स में थोड़े कम नजर आ रहे हैं, लेकिन दर्शकों का रवैया फिल्म के प्रति सकारात्मक है जिसके कारण आने वाले दिनों में इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स में भी अच्छे दर्शक मिल सकते हैं। 
 
बादशाहो छोटे शहरों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि पहले दिन का कलेक्शन 12 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रह सकता है। 
 
बादशाहो के साथ शुभ मंगल सावधान का भी प्रदर्शन हुआ है और इसकी ओपनिंग औसत है। मुख्यत: यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी पर निर्भर है और यदि फिल्म अच्छी हुई तभी इसके कलेक्शन में इजाफा होगा। 

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख