Daily Horoscope
✕

आयुष्मान खुराना भी हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, लीड रोल देने के लिए डायरेक्टर ने रखी थी यह गंदी शर्त

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (10:39 IST)
आयुष्मान खुराना अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। ये मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। हाल ही आयुष्मान खुराना ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के अनुभव के बारे में बताया कि कैसे एक भूमिका के लिए उन्हें 'कंप्रोमाइज' करने के लिए कहा गया था। 

 
आयुष्मान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कहा कि मैं अगर उन्हें अपना टूल दिखाऊं तो वो मुझे फिल्म में लीड रोल देंगे। मैंने उन्हें साफ कहा कि मैं स्ट्रेट हूं। मैंने उन्हें मना कर दिया।
 
इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए आयुष्मान ने कहा, पहले सोलो टेस्ट के लिए ऑडिशन होता था। एक कमरे में एक समय में एक ही व्यक्ति ही दिखते थे, अचानक से वहां लोगों की संख्या बढ़ जाती थी और एक कमरे में करीब 50 लोग नजर आने लगते। जब मैंने इस पर बात उठाई तो उन्होंने मुझे वहां से निकल जाने के लिए कहा। तो मैंने भी बहुत रिजेक्शन फेस किये हैं। लेकिन इस रिजेक्शन ने मुझे कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाया।
 
उन्होंने आगे कहा, "मैं रिजेक्शन को फेस करना जानता था। शुरूआत के रिजेक्शन ने मुझे मजबूत बनाया। हां, लेकिन आज के समय में मैं शायद यह सहन नहीं कर पाता। हर शुक्रवार सब कुछ बदल जाता है। दो-तीन सालों में मेरे लिए हर शुक्रवार लकी रहा है, शायद मेरा यह नसीब है।
 
बता दें कि आयुष्मान ने 2012 में 'विक्की डोनर' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। हाल ही में आयुष्मान की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला। इस फिल्म में आयुष्मान ने एक होमोसेक्शुअल का किरदार निभाया था।
 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख