manglik dosh calculator
✕

आयुष्मान खुराना ने आमिर खान से सीखा है यह अहम सबक

Updated: गुरुवार, 25 जून 2020 (11:55 IST)
आयुष्मान खुराना आज एक ऐसे बोनाफाइड स्टार बन चुके हैं, जिन्होंने अपनी स्ट्रॉन्ग मैसेज वाली इंटरटेनिंग सुपरहिट फिल्मों के दम पर अपनी जगह मजबूत की है। उनके करियर ग्राफ से जाहिर होता है कि वह अपने सब्जेक्ट बड़े ही विवेकपूर्ण ढंग से चुन रहे हैं और उन्होंने खुद कहा है कि वह इंडस्ट्री में बन रही बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं।

 
उनकी ट्रैजेक्टरी यकीनन आमिर खान की ट्रैजेक्टरी से मेल खाती है, जिनसे एक हौसले भरा और इंस्पायर करने वाला मैसेज देने के साथ-साथ बेस्ट सिनेमा डिलीवर करने की उम्मीद की जाती है। आयुष्मान ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही उन्होंने इस सुपरस्टार से बहुत बड़ी सीख ले ली थी, और इस बहुमूल्य सीख ने स्टारडम की उनकी यात्रा में वाकई बड़ी मदद की है।

ALSO READ: परिवार संग आउटिंग पर निकलीं सनी लियोनी, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
 
आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने आमिर से मिले एक सबक की वजह से जानबूझकर 'शुभ मंगल सावधान' के ओरिजिनल वर्जन को नहीं देखा। यह तमिल फिल्म 'कल्याण समयाल साधम' का रीमेक है।
 
आयुष्मान ने कहा, मैंने ओरिजिनल नहीं देखी थी और अभी तक नहीं देखी। मुझे लगता है कि किसी स्क्रिप्ट को चुनने का यह मेरा अपना तरीका है। अगर कोई मुझे रीमेक का ऑफर देता है तो मैं ओरिजिनल फिल्म नहीं देखता, सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़ता हूं। कई बार वो ह्यूमर, फिल्म का सार तत्व, भावनाएं- यह सब ट्रांसलेशन में खो जाता है और ऐसा अक्सर होता है। 
 
इसके अलावा मेरे साथ यह भी होता है कि जब मैं ओरिजिनल फिल्म देखता हूं तो उसके किसी एक्टर के असर में आ जाता हूं। ऐसे में स्क्रीन पर मेरी अपनी चीजें ला पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। तो मैं केवल स्क्रिप्ट पढ़ता हूं और रिएक्ट करता हूं।
 
आयुष्मान ने कहा, यह मैंने आमिर खान से सीखा। मैं एमटीवी प्रेजेंटर था और मुझे याद है कि 'गजनी' के सिलसिले में उनका मैं इंटरव्यू कर रहा था। मैंने उनसे पूछा था फिल्म ओरिजिनल से कितनी अलग हैं। तो उनका जवाब था कि उन्होंने ओरिजिनल फिल्म देखी ही नहीं थी। इस जवाब का मुझ पर किसी जादू जैसा असर हुआ। उन्होंने बताया कि वह स्क्रिप्ट पढ़ चुके थे जो ग्रेट थी!। तो उनसे मैंने वह क्यू ले लिया और मुझे लगता है कि वह एक बड़ी सीख थी!
 
आयुष्मान पहले भी कह चुके हैं, मैं आमिर खान सर के काम का बहुत बड़ा फैन हूं और उनसे हमेशा सीखता रहता हूं। वह इंडियन सिनेमा के ग्रेटेस्ट आइकॉन्स में शुमार हैं और मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। मैं उनसे दंगल के सेट पर मिला था और उनकी सरलता तथा थॉट्स की क्लैरिटी देख कर चकित था।
 

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख