1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunny leone outing with kids and husband daniel weber photo viral

परिवार संग आउटिंग पर निकलीं सनी लियोनी, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Sunny Leone
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपने पति डेनियल बीवर और तीनों बच्चों संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सनी पिछले महीने लॉकडाउन के बीच ही अपनी फैमिली संग भारत से अमेरिका पहुंची थीं। हाल ही सनी अपने पूरे परिवार के साथ बाहर घूमने निकलीं।

 
सनी लियोनी ने आउटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में सनी अपने परिवार के साथ समंदर किनारे खूबसूरत जगह पर एन्जॉय करते दिख रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर कर सनी ने लिखा, 'बच्चों को बाहर ले जाने और उन्हें लोगों से दूर रखने के लिए एक नई जगह खोज ली, इस सब में बहुत मजा आता है। डेनियल इस जगह को ढूंढने के लिए गुड जॉब बेबी. Lake Balboa!'
आउटिंग के दौरान सनी लियोनी की पूरी फैमिली मास्क लगाए नजर आई। सनी और उनकी फैमिली की ये फोटोज फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। 
 
अगला लेख
गोविंदा के बेटे यशवर्धन की कार का हुआ एक्सीडेंट, यशराज फिल्म्स की कार ने मारी टक्कर