1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. actor govinda son yashwardhan car accident in mumbai

गोविंदा के बेटे यशवर्धन की कार का हुआ एक्सीडेंट, यशराज फिल्म्स की कार ने मारी टक्कर

Govinda
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की कार का मुंबई के जुहू इलाके के पास बुधवार रात एक्सीडेंट हो गया। खबरों के अनुसार उनकी कार को आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्ससे अटैच एक कार ने टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि इस एक्सीडेंट में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

 
बताया जा रहा है कि गोविंदा की कार में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। यशराज फिल्म्स की कार को उनका कोई ड्राइवर चला रहा था। जूहू पुलिस के मुताबिक इस मामले को कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है। मामले को दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से सुलझा लिया है।
 
बता दें कि 56 साल के गोविंदा के दो बच्चे बेटी टीना और बेटा यशवर्धन है। टीना फिल्मों में किस्मत आजमा चुकी है। वहीं यशवर्धन ने लंदन से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। बीते दिनों खबर थी कि यशवर्धन सलमान खान स्टारर 'किक' के सीक्वल से डेब्यू कर सकते हैं।
 
गोविंदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार साल 2019 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्‍म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। हालांकि, फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
 
अगला लेख
जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' को रिलीज के पहले ही 40 करोड़ का फायदा