dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आयुष्मान खुराना की 'बाला' का दूसरा दिन?

Updated: रविवार, 10 नवंबर 2019 (17:06 IST)
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की फिल्म 'बाला' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया है। 3000 पर्दे पर रिलीज हुई 'बाला' दर्शकों को खूब लुभा रही है।


इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 10.15 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन इससे ज्यादा कलेक्शन करके बजट निकाल लिया है। 'बाला' ने दूसरे दिन सिनेमाघरों में जोरदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने शनिवार को 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 
 
ALSO READ: अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम
 
दो दिन में आयुष्मान की इस फिल्म ने 26.47 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। खास बात है कि इस फिल्म का बजट कुल 25 करोड़ है। यानी कि दो दिनों में ही बजट निकालने में 'बाला' कामयाब रही। 
 
आयुष्मान खुराना की 'बाला' फिल्म उनकी अब तक की सभी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म रही। 'बाला' ने पहले दिन 10.15 करोड़, 'ड्रीम गर्ल' ने 10.05 करोड़, 'बधाई हो' ने 7.35 करोड़, 'आर्टिकल 15' ने 5.02 करोड़, 'शुभ मंगल सावधान' ने 2.71 करोड़, 'अंधाधुन' ने 2.70 करोड़ और 'बरेली की बर्फी' ने 2.42 करोड़ का कलेक्शन किया था।
 
इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा उनके बचपन का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार सचिन चौधरी के अभिनय को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 'बाला' फिल्म में आयुष्मान ऐसे आम आदमी के किरदार में है जो हमारे आसपास जैसी परिस्थितियों में रहते हुए हीरो बन जाता है।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख