dharma sangrah
✕

एवेंजर्स एंडगेम की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाने को तैयार

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (11:20 IST)
एवेंजर्स सीरिज का भारत में भी जबरदस्त क्रेज है। इस सीरिज की अगली फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' अब रिलीज के लिए तैयार है। 26 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 
 
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और मिनटों में कई शोज़ के टिकट बिक चुके हैं। मेट्रो सिटीज़ में इंग्लिश 3डी शो के टिकट की जबरदस्त डिमांड है जबकि छोटे शहरों में 3डी हिंदी वर्जन की डिमांड है। 
 
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, अहमदाबाद, जैसे शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत ही शानदार तरीके से हुई है। एडवांस बुकिंग इतनी बढ़िया  है कि ऐसी बुकिंग बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्मों की भी नहीं होती है। पहले दिन यह फिल्म निश्चित रूप से आय के नए कीर्तिमान बनाएगी। 
 
चूंकि फिल्म के निर्माता केवल उन्हीं सिनेमाघरों में फिल्म लगा रहे हैं जहां 2के प्रोजेक्शन की व्यवस्था है इसलिए यह फिल्म ज्यादा सिनेमाघरों में नजर नहीं आएंगी। टिकट रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी गई है। 
 
इस सीरिज की पिछली फिल्म 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने भारत से 227.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो किसी भी हॉलीवुड मूवी का भारत में सर्वाधिक कलेक्शन है। लेकिन माना जा रहा है कि एवेंजर्स एंडगेम इस कीर्तिमान को आसानी से ध्वस्त कर देगी। माना जा रहा है कि पहले दिन का आंकड़ा भारत से 30 करोड़ रुपये के ऊपर रहने की संभावना है। 
 
पहले वीकेंड तक यह सौ करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है। जहां तक वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड का सवाल है तो फोर्ब्स के मुताबिक यह फिल्म 900 मिलियन डॉलर्स से भी ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख