biodatamaker

बर्फ हटाते समय हादसे का शिकार हुए 'एवेंजर्स' एक्टर जेरेमी रेनर, हालत गंभीर

Updated: सोमवार, 2 जनवरी 2023 (16:34 IST)
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले एक्टर जेरेमी रेनर एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। 

 
खबरों के अनुसार जेरेमी रेनर नेवादा में अपने घर के बाहर वीकेंड पर बर्फ हटा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ हादसा हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्टर को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बॉली वुड 2022 की ए टू झेड जानकारी के लिए क्लिक करें 
 
नए साल के दिन एक बर्फील तूफान आया था जिसके बाद जेरेमी गिरी हुई बर्फ को हटा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। भारी बर्फबारी की वजह से सड़कों पर बर्फ थी और गाड़ियां का आवागमन काफी मुश्किल था इसलिए उन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया। 
 
खबरों के अनुसार जेरेमी रेनर के प्रवक्ता ने बताया कि एक्टर का बेस्ट इलाज चल रहा है। उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई है। मगर वो स्टेबल हैं। हालांकि इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
 
जेरेमी रेनर हॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने 2010 में द हर्ट लॉकर के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर नॉमिनेशन प्राप्त किया था। इसके बाद उन्हें द टाउन के लिए सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था। बीते साल जेरेमी भारत भी आए थे।  
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख