sundarkand
✕

आशा भोसले के फैंस से बेटे आनंद की भावुक अपील, जानिए कहां कर सकते हैं अंतिम दर्शन

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2026 (10:51 IST)
भारतीय संगीत की सबसे सुरीली और वर्सटाइल आवाजों में से एक, आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर है। 
 
आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को किया जाएगा। आशा जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सोमवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उनके आवास कासा ग्रैंड लोवर बिल्डिंग में रखा गया है। शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
प्रशासन ने शिवाजी पार्क पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं क्योंकि वहां भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आशा जी के बेटे आनंद भोसले ने प्रशंसकों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने कहा, अंतिम संस्कार के दौरान शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर ज्यादा भीड़ न जुटाएं। हम चाहते हैं कि उनकी अंतिम विदाई शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से हो। कृपया व्यवस्था बनाए रखने में हमारा सहयोग करें।
 
आनंद भोसले ने फैंस से कहा कि वो घर आकर आशा जी के अंतिम दर्शन कर सकते हैं। 13 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक, कासा ग्रैंड बिल्डिंग में, जहां मेरी मां रहती थी, वहीं पर उनके दर्शन लेने लोग आ सकते हैं। बाद में 4 बजे श्मशान भूमि में ज्यादा लोग नहीं आएं तो अच्छा रहेगा। 
 
दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
आशा ताई के निधन पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियां गमगीन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। सलमान खान, अक्षय कुमार और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके घर पहुंचकर या सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
 
एक युग का अंत
सात दशकों से अधिक के करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाने वाली आशा भोसले ने हर पीढ़ी के दिल पर राज किया। शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप और कैबरे तक, उनकी आवाज की रेंज का कोई मुकाबला नहीं था। उनके जाने से संगीत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख