Daily Horoscope
✕

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन, आर्थिक तंगी की वजह से लगाई फांसी

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2023 (11:04 IST)
Nitin Desai passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि नितिन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। नितिन देसाई के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
खबरों के अनुसार 58 वर्षीय नितिन देसाई मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। पुलिस ने अभी तक उनकी मौत के कारण के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं करजत के एमएलए महेश बाल्दी ने नितिन देसाई की मौत से जुड़ी जानकारी शेयर की है।
 
खबरों के अनुसार महेश बाल्दी ने कहा कि नितिन देसाई मेरे विधानसभा क्षेत्र में आते थे। वो काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने आज सुबह एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। 
 
नितिन देसाई एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में मशहूर रहे हैं। उन्हें चार बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने फिल्मों में कामकाज के साथ-साथ एनडी स्टूडियो की स्थापना भी की थी। नितिन दसाई ने न केवल प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया बल्कि कई फिल्मों में एक्टिंग भी की। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख