बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Rampal, Hrithik Roshan, Sussane Khan
Written By

रितिक ने भेजे अर्जुन के घर फूल...

अर्जुन रामपाल
रितिक रोशन और अर्जुन रामपाल बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। जब रितिक का अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक हुआ तो इसका जिम्मेदार अर्जुन रामपाल को ठहराया गया। कहा गया कि अर्जुन और सुजैन की बढ़ती नजदीकियों के कारण ही रितिक से सुजैन का तलाक हुआ। हालांकि अर्जुन रामपाल ने कई बार इस बात का खंडन करते हुए इसे मनगढ़ंत कहा। इस तरह की बातों से अर्जुन और रितिक के संबंध पहले जैसे नहीं रह गए। एक-दूसरे की पार्टियों में जाने से वे बचने लगे।
अर्जुन रामपाल की मां का पिछले दिनों विदेश में कैंसर का इलाज चला। वे ठीक होकर भारत पहुंची। जब यह बात रितिक को पता चली तो उन्होंने अर्जुन के घर पर फूल भेजे। अर्जुन ने यह फूल स्वीकार लिए। इससे लग रहा है कि दोनों के संबंध अब बेहतर होने की राह पर है। 
ये भी पढ़ें
मंदाना करीमी इस वर्ष करने वाली हैं शादी