शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor hosts charity sale of his personal closet for animals amid coronavirus lockdown
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (15:07 IST)

Lockdown: आवारा जानवरों की मदद के लिए आगे आए अर्जुन कपूर, अपनी पर्सनल चीजें बेच इकट्ठा कर रहे फंड

Lockdown: आवारा जानवरों की मदद के लिए आगे आए अर्जुन कपूर, अपनी पर्सनल चीजें बेच इकट्ठा कर रहे फंड - Arjun Kapoor hosts charity sale of his personal closet for animals amid coronavirus lockdown
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना आपदा से पीड़ित लोगों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर आगे आए हैं। अर्जुन ने पीएम-केयर्स फंड, महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड, गिवइंडिया, द विशिंग फैक्ट्री और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज में डोनेट किया है। अर्जुन कपूर फिर एक बार अपनी चैरिटी को लेकर चर्चा में हैं। आवारा जानवरों की मदद के लिए अर्जुन अपने पर्सनल क्लोसेट में से कुछ चीजों को सेल पर लगा रहे हैं।

अर्जुन ने इसकी जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘जब हम अपने घरों में हैं तो हमें उन जानवरों को नहीं भूलना चाहिए जो बाहर हैं। उन्हें सच में हमारी जरूरत है। मैंने अपनी छोटी-सी मदद के साथ वर्ल्ड फॉर ओल फाउंडेशन की मदद करने का सोचा है। हमने बाहर फंसे जानवरों को खाना और पानी देने का सोचा है। इसके लिए मैं अपने पर्सनल क्लोसेट में से कुछ चीजों को सेल पर रख रहा हूं जिन्हें मैंने खास आपके लिए चुना है। इस सेल से हम मुंबई के लावारिस जानवरों की मदद करेंगे।’



अर्जुन कपूर ने अपने कुछ कपड़ों, जूतों, चश्मों और कैप को सॉल्ट स्काउट की वेबसाइट पर डाला है।

इससे पहले दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए अर्जुन कपूर 11 अप्रैल को 5 फैंस के साथ वर्चुअल डेट पर भी जा चुके हैं।



वर्कफ्रंट की बात करें, आने वाले समय में अर्जुन कपूर, दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं।
ये भी पढ़ें
Lockdown के कारण अर्जुन रामपाल की पीरियड ड्रामा की शूटिंग रुकी, स्टूडियो ने माफ किया सेट का किराया