सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor film kuttey now release on 13 january 2023
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 7 नवंबर 2022 (11:14 IST)

अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक - arjun kapoor film kuttey now release on 13 january 2023
लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स द्वारा निर्मित और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'कुत्ते' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और राधिका मदान जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। 

 
यह फिल्म पहले 4 नवंबर को रिलीज करने की घोषणा की गई थी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब 'कुत्ते' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। लव फिल्मस के सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की गई है।
 
ये फिल्म अब 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।
 
आकाश और विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, डार्क-कॉमेडी जिसमें प्रतिभा का सागर है, ने अपने पोस्टर लॉन्च से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है, जबकि उनके सहयोगी गुलजार ने गीत लिखे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
प्रभास की 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक