गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt shares first post after birth of baby girl
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 6 नवंबर 2022 (14:02 IST)

मां बनने के बाद आलिया भट्ट का पहला पोस्ट, बेटी को लेकर कही यह बात

Alia Bhatt becomes mother
कपूर और भट्ट परिवार में इस समय जश्न का माहौल है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन चुके हैं। आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। फैंस और सेलेब्स इस कपल को पेरेंट्स बनने पर जमकर बधाई दे रहे हैं। 

 
आलिया भट्ट को 6 नवंबर की सुबह ही डिलीवरी के लिए मुंबई के सर एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि आलिया की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। 
 
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को मां बनने की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने शेर-शेरनी और कब का कार्टन शेयर किया है। 
 
इस तस्वीर के साथ आलिया भट्ट ने लिखा, 'और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बेबी आ चुका है, ये बेटी एक दम जादुई है। हम प्यार से भरे हैं, खुशनसीब हैं और पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया और रणबीर की ओर से ढेर सारा प्यार।'
 
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। वहीं शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
आलिया भट्ट क्या रखेंगी अपनी बेटी का नाम? शादी के पहले किया था खुलासा