• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt and ranbir kapoor welcome baby girl
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 6 नवंबर 2022 (13:04 IST)

कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म

कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म | alia bhatt and ranbir kapoor welcome baby girl
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के घर किलकारियां गूंज गई है। आलिया भट्ट मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म‍ दिया है। बेटी के जन्म से कपूर और भट्ट फैमिली में खुशी की लहर छा गई है। 

 
आलिया भट्ट की डिलीवरी मुंबई में एच एन रिलायंस अस्पताल में हुई है। आलिया को सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि आलिया की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। 
 
खबरों के अनुसार आलिया के साथ रणबीर कपूर, सोनी राजदान, नीतू कपूर और शाहीन भट्ट भी अस्पताल में मौजूद है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद फैंस रणबीर और आलिया को माता-पिता बनने की बधाई देने लगे हैं। 
 
आलिया भट्ट के मां बनने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। अप्रैल 2022 में आलिया और रणबीर ने शादी की थी। शादी के महज दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कैटरीना कैफ का जादू, 'फोन भूत' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन