1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vicky kaushal starrer govinda naam mera release date out

विक्की कौशल की 'गोविंदा नाम मेरा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन होगी रिलीज

Vicky Kaushal
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। विक्की कौशल की यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। 

 
वहीं अब 'गोविंदा नाम मेरा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म 16 दिसंबर 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
 
फिल्म में विक्की कौशल के किरदार का नाम गोविंदा वाघमरे होगा। वहीं भूमि पेडनेकर, गोविंदा की हॉट वाइफ और कियारा आडवाणी, गोविंदा की नॉटी गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। 
 
'गोविंदा नाम मेरा' वायकॉम 18 स्टूडियो के सहयोग से हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित है।
Edited By : Ankit Piplodiya   
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पठान : शाहरुख खान ने साझा किया जॉन अब्राहम संग काम करने का अनुभव