dharma sangrah
✕

अर्जुन कपूर को लेकर हो रही है धूम 4 की प्लानिंग!

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (17:50 IST)
यश राज फिल्म्स वाले कह चुके हैं कि अभी धूम 4 को लेकर उन्होंने कोई प्लानिंग नहीं की है, लेकिन यह फिल्म बार-बार चर्चा में आती रहती हैं। बॉलीवुड के तकरीब सारे सुपरस्टार्स के बारे में कहा जा चुका है कि वे धूम 4 करने जा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई। 
 
अब एक बार फिर धूम 4 को लेकर चर्चा है। इस बार बात छेड़ी है अर्जुन कपूर ने जिनकी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' 18 अक्टोबर को रिलीज होने जा रही है। 
 
अर्जुन कपूर को यश राज फिल्म्स ने ही लांच किया था। फिल्म थी 'इशकजादे'। अब इसी बैनर की एक बड़ी फिल्म पर अर्जुन कपूर की नजर है। 
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन से सवाल किया गया कि वे किस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनना चाहेंगे तो अर्जुन ने तुरंत जवाब दे डाला धूम सीरिज। उन्होंने कहा कि मैं धूम 4 करना चाहता हूं। 
 
अर्जुन कहते हैं कि धूम ऐसी फ्रेंचाइज़ है जिसने सब कुछ बदल दिया। इस तरह की फिल्म को हॉलीवुड में समर ब्लॉकबस्टर कहा जाता है। इसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं और इस तरह की मनोरंजक फिल्म मैं करना चाहता हूं। 
 
बात अर्जुन ने बोल दी है। यश राज तक भी पहुंच गई होगी, लेकिन क्या अर्जुन का स्टारडम इतना बड़ा है कि वे धूम 4 का हिस्सा बनें? अभिषेक बच्चन की जगह जरूर ले सकते हैं। 
 
फिलहाल तो अर्जुन सपने देख रहे हैं और मजा ले रहे हैं। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख