Hanuman Chalisa
✕

बॉक्स ऑफिस पर बधाई हो V/s नमस्ते इंग्लैंड, आयुष्मान पड़ेंगे भारी!

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (17:00 IST)
19 अक्टोबर को दशहरा है और दो फिल्में 'बधाई हो' और 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज हो रही हैं। त्योहार को ध्यान में रखते हुए ये फिल्में शुक्रवार की बजाय गुरुवार को ही, यानी कि 18 अक्टोबर को रिलीज होने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों में ना तो सुपरस्टार्स हैं न भारी-भरकम बजट, लेकिन एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ेगी और क्यों?  
 
बधाई हो 


 
बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन जैसी फिल्मों की शानदार सफलता के बाद आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है जिनकी फिल्म में कुछ 'हटके' देखने को मिलता है। उनका एक दर्शक वर्ग तैयार हो गया है जो बड़े शहरों में रहता है और मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखना पसंद करता है। इस वजह से बधाई हो से बहुत ज्यादा उम्मीद है।

ALSO READ: बधाई हो की कहानी

फिल्म के ट्रेलर में ही कहानी की झलक दिखला दी गई है। यह एक ऐसे अधेड़ दंपत्ति की कहानी है जो फिर मां-बाप बनने वाले हैं। इससे उनके जवान बेटे शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर हास्य रचा गया है। कहानी सभी को पता है, लेकिन सभी प्रस्तुतिकरण का मजा लेना चाहते हैं। 
 
फिल्म के ट्रेलर को जिस तरह से रिस्पांस मिला है उसे देख कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत लेगी। संभव है कि यह आयुष्मान की किसी भी फिल्म की सबसे बेहतरीन ओपनिंग हो। निश्चित रूप से यह फिल्म अर्जुन कपूर की 'नमस्ते इंग्लैंड' पर भारी पड़ेगी। पहले दिन का कलेक्शन 7 करोड़ के आसपास रह सकता है और रविवार तक यह फिल्म 35 से 40 करोड़ रुपये तक जा सकती है। 
 
नमस्ते इंग्लैंड 


 
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के ट्रेलर को ठंडी प्रतिक्रिया मिली हैं। झलक मिलती है कि यह एक फॉर्मूलाबद्ध बॉलीवुड मूवी है और इस तरह की फिल्म देखने में दर्शकों की रूचि लगातार कम होती जा रही है।

ALSO READ: बधाई हो की कहानी

फिल्म को 'बधाई हो' से कड़ी टक्कर मिलेगी, खासतौर पर मल्टीप्लेक्स में। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में जरूर यह बेहतर रह सकती है। फिल्म माउथ पब्लिसिटी पर बहुत ज्यादा निर्भर है। दर्शकों की पहली पसंद 'बधाई हो' है और 'नमस्ते इंग्लैंड' तभी चलेगी जब रिपोर्ट अच्छी आए। 
 
नमस्ते इंग्लैंड का पहले दिन का कलेक्शन 3 करोड़ के आसपास रह सकता है। पहले वीकेंड तक यह फिल्म 15 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख