dipawali
✕

विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान की फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन कपूर!

Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (18:21 IST)
लॉकडाउन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रही है। कई प्रोजेक्ट्स होल्ड पर थे, अब चीजें जैसे-जैसे नार्मल हो रही हैं वैसे-वैसे फिल्म निर्माताओं ने अपने होल्ड पर रखे हुए प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। ताजा खबरों की मानें तो विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान की अपकमिंग थ्रिलर में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की धांसू एंट्री होती दिखाई दे रही है।

 
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान अपने निर्देशन में एक अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अर्जुन कपूर को लीड रोल के लिए चुना है। यह फिल्म विशाल भारद्वाज और लव रंजन द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। 

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
बताया जा रहा है कि आसमान ने फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन वर्क को पहले ही शुरू कर दिया था। पिंकविला के एक सूत्र ने कहा, अर्जुन थ्रिलर फिल्मों के फैन हैं और जब उन्होंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी तो अभिनेता को यह काफी पसंद आई।'
 
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स को अभी फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल करना अभी बाकी है। उनके माता-पिता रेखा भारद्वाज और विशाल भारद्वाज फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज कर सकते हैं। महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्द ही फिल्म की शूटिंग की डेट्स फाइनल की जाएंगी। 
 
बता दें कि आसमान ने 2019 में स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से ग्रेजुएशन की है। इससे पहले आसमान अपने पिता विशाल भारद्वाज की कमीने, 7 खून माफ, मटरू की बिजली का मंडोला और पटाखा जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर काम कर चुके हैं। 
 

Show comments

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 17 करोड़ पार

35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

केदारनाथ में पूजा करने पर सारा अली खान के खिलाफ फतवा, मौलाना बोले- अल्लाह से मांगें माफी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख