Daily Horoscope
✕

चार महीने बाद अर्जुन कपूर ने शुरू की शूटिंग, बोले- नया वर्ल्ड ऑर्डर स्वीकार

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (17:58 IST)
कोरोना वायरस के चलते फिल्म इंडस्ट्री काफी वक्त से ताला लगा हुआ था और शूटिंग बंद थी। अब शर्तों के साथ शूटिंग के लिए इजाजत दे दी गई है। कुछ सेलेब्स ने तो शूटिंग भी शुरू कर दी है। अर्जुन कपूर भी सेट पर वापस आने वाले पहले सेलेब्स में से एक हैं।

 
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे फोटोशूट कराते हुए देखे जा रहे हैं। सेट पर क्रू मेंबर्स ने पीपीई किट और मास्क पहन रखे हैं। 
 
अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'हम सभी को नए नॉर्मल में एडजस्ट करना होगा और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को रिसेट करना होगा। मेरा कामकाजी जीवन फिर से शुरू हो चुका है और 4 महीने के बाद मैंने कुछ शूट किया है। सब बदल चुका है। नया वर्ल्ड ऑर्डर स्वीकार है।' 
 
अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'चलो अब अपनी फिल्म जल्द पूरी की जाए।'
 
अर्जुन कपूर ने बताया कि कमर्शियल शूट के सेट पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए थे। उन्होंने कहा, मैंने 4 महीने बाद पहली बार शूटिंग की है। शुरुआत में मैं इन स्थितियों को लेकर थोड़ा चिड़चिड़ा था, लेकिन सेट पर सभी सुरक्षा उपायों को देखने के बाद मैं आश्वस्त हूं। सेट पर सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए गए हैं।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख