suvichar

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अरिजीत सिंह का बड़ा सरप्राइज, रिलीज हुआ पहला इंडिपेंडेंट सिंगल 'रैना'

Updated: शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 (16:30 IST)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने बीते दिनों प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा करके फैंस को भावुक कर दिया था। अब अरिजीत ने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। अरिजीत ने हाल ही में अपना पहला इंडिपेंडेंट सिंगल सॉन्ग 'रैना' रिलीज किया है। 
 
इस गाने में उन्होंने मशहूर संगीतकार शेखर रवजियानी और गीतकार प्रिया सरैया के साथ हाथ मिलाया है। 'गरुड़ म्यूजिक' के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना अरिजीत के एक नए पक्ष को दर्शाता है—एक ऐसा कलाकार जो अब फिल्मी बंदिशों से परे अपनी धुन खुद बुन रहा है।
 
गाने को शेयर करते हुए अरिजीत सिंह ने लिखा, रैना अब आपका हुआ। इसे महसूस कीजिए और इस रात को खुद पर छा जाने दीजिए। इस गाने को प्रिया सरैया ने लिखा है और यह ऐसा लव सॉन्ग है जो सीधे आपके दिलों को छू जाएगा। अगर आप भी अरिजीत की रूहानी आवाज को मिस कर रहे थे, तो यह गाना आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
सोशल मीडिया पर इस गाने को 'सोलफुल' और 'जादुई' बताया जा रहा है। फैंस का कहना है कि अरिजीत की आवाज में वही पुरानी कशिश है, लेकिन इस बार इसमें एक अलग तरह की आजादी महसूस हो रही है।
 
अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी, 2026 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि वह अब नए प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे। उन्होंने लिखा था, "मैं नए असाइनमेंट नहीं ले रहा हूं, मैं इसे यहीं रोक रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।"
 
हालांकि, सिंगर ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि भले ही उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स साइन करना बंद कर दिया है, लेकिन उनके पास अनरिलीज्ड गानों की एक लंबी लिस्ट है। सिंगर ने बताया कि उनके पेंडिंग गाने इस पूरे साल और शायद अगले साल तक रिलीज होते रहेंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख