Daily Horoscope
✕

अरबाज खान ने पूछा ऐसा सवाल, सबके सामने रोने लगीं सनी लियोनी

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (12:50 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान अपने नए शो 'पिंच बाय अरबाज खान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों इस शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था, जिसमें अरबाज कई सेलेब्स के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अरबाज के इस टॉक शो में जो सवाल पूछे जाते हैं, वह सोशल मीडिया से लिए जाते हैं। कई बार यह इतने भद्दे और शर्मिंदा कर देने वाले होते हैं, जिनका जवाब देते समय सितारे इमोशनल भी हो जाते हैं। 
 
हाल ही में अरबाज खान ने अपने नए शो को लेकर मीडिया से बातचीत की और इस शो से जुड़े कई राज खोले। इस दौरान अरबाज ने कहा, हम सभी सोशल मीडिया से दुखी हैं, इस शो का फॉर्मेट ही यही है कि सोशल मीडिया पर जब कुछ लोग स्टार्स को भद्दे कमेंट और सवाल करते हैं तो उन स्टार्स को कैसा लगता है?
 
अरबाज ने इस शो से जुडे़ किस्सा सुनाते हुए बताया कि, जब हम सनी लियोनी के साथ शूट कर रहे तो हमने उनसे यूजर्स द्वारा किए गए कई सवाल पूछे, इनमें से एक यूजर ने इतना भद्दा सवाल पोस्ट किया था जिसे सुनकर सनी लियोनी रो पड़ी। अरबाज खान ने आगे यह भी कहा कि उन्होंने यह सवाल नहीं बनाया था यह प्रश्न पब्लिक डोमेन में था। ऐसे में वह क्या करते। 
 
अरबाज ने आगे कहा कि बहुत सारे और भी सितारे कुछ सवालों से परेशान हो गए थे। मैंने कोशिश की है कि कोई एक्टर मेरे सवालों से परेशान न हो। शो के बाद किसी की पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ खराब न हो। अरबाज खान का यह शो 10 भागों में आएगा। इसमें हर बार एक नया कलाकार उनसे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देगा।

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख