Daily Horoscope
✕

30 दिन में बना था फिल्म नोटबुक का यह अनोखा फ्लोटिंग सेट

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (12:25 IST)
सलमान खान के प्रोडेक्शन में बनी जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल अभिनीत तथा नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म 'नोटबुक' के लिए के निर्माताओं ने एक अनूठा फ्लोटिंग सेट बनाया था जो अपने आप में भी अनोखा था। फिल्म में 2007 के दौरान की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी एक झील के बीच पानी बने एक स्कूल पर केंद्रित है, इसीलिए निर्माताओं ने एक सेट बनाया, जो पानी के बीच खड़ा था।
 
दिलचस्प बात यह है कि इसे बनाने में 30 दिन का समय लगा और 80 क्रू सदस्यों ने हर दिन चौबीसों घंटे काम किया। इस असाधारण सेट को दो युवा लड़कियों उर्वी अशर और शिप्रा रावल द्वारा डिजाइन किया गया है, उन्होंने फिल्म नोटबुक के सेट के लिए बतौर आर्ट डिजाइनरों के रूप में काम किया।
 
इस फ्लोटिंग सेट के बारे में बात करते हुए निर्देशक नितिन कक्कड़ ने कहा, यह पहली बार है की जब मैंने एक वास्तविक स्थान पर बनाए गए सेट पर शूटिंग की है। आर्ट डिजाइनर उर्वी और शिप्रा के काम बहुत कमाल का रहा। यकीन नहीं हो रहा था कि सेट कभी इतना अच्छा होगा। इस तरह का सेट बनाना बहुत मुश्किल था क्योंकि यह तैर रहा था, लेकिन यह 30 दिनों के लिए हमारा घर बन गया था। जिस दिन सेट पर काम पूरा हुआ, और सेट निकाला जाना था तो मेरा दिल भर आया था। इस सेट से बहुत से यादें जुड़ हुई थी, अब मैं इन यादों को जीवन भर संभालकर रख़ूंगा।

प्रनूतन और जहीर इकबाल पर फिल्माए गए नोटबुक के पहले गाने 'नहीं लगदा' को 7 मिलियन बार देखा गया है। सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि गाने ने सेलेब्स को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने में कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित अपरंपरागत प्रेम कहानी की झलक ने लाखों दिलों को जीत लिया है। इससे पहले, सलमान खान ने एक भव्य लांच में नोटबुक के ट्रेलर रिलीज किया था जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
 
कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित नोटबुक दर्शकों को एक रोमांटिक सफर पर ले जाएगी। नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फिल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने को मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख