बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma virat kohli and vamika snapped at the airport photos viral
Written By
Last Updated : गुरुवार, 3 जून 2021 (16:57 IST)

बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, सामने आई तस्वीरें

बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, सामने आई तस्वीरें - anushka sharma virat kohli and vamika snapped at the airport photos viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही लंबे समय से पर्दे से दूर हो, लेकिन वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनुष्का और विराट इस साल एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अब तक अपनी बेटी वामिका को मीडिया से दूर रखा है। लेकिन पैपराजी उनकी बेटी की तस्वीर लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। 

 
हाल ही में अनुष्का अपनी बेटी और पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड रवाना हुई हैं। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। तस्वीर में अनुष्का और विराट मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।
 
अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका को गोद में लिया हुआ है। लेकिन हर बार की तरह इस बार वामिका का चेहरा किसी को नजर नहीं आया, क्योंकि अनुष्का ने उनका चेहरा एक कपड़े से कवर कर रखा था।
 
बता दें कि अनुष्का इस साल 11 जनवरी को मां बनी हैं। बेटी के जन्म के बाद ही विराट और अनुष्का ने सभी मीडियाकर्मियों एक लेटर भेजा था कि वह उनकी बेटी की फोटो क्लिक ना करें इसको वह प्राइवेट रखना चाहते हैं।
 
वहीं हाल ही में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल के जवाब में कहा था हमने मिलकर एक कपल के तौर पर फैसला लिया है कि हम तब तक अपनी बेटी को नहीं दिखाएंगे, जब तक वह खुद न समझ ले कि सोशल मीडिया क्या होता है और इसे लेकर वह अपने फैसले खुद ले सके।
 
ये भी पढ़ें
तुमने कोरोना से क्या सीखा ? : मजेदार है जोक