dharma sangrah
✕

मां बनने के चंद महीनों बाद ही काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा, तस्वीर वायरल

Updated: बुधवार, 31 मार्च 2021 (18:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली साल की शुरुआत में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। खबरें थीं कि अनुष्का मैटर्निटी ब्रेक के बाद मई तक काम पर वापस लौट सकती हैं, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

 
अनुष्का अपनी पहली संतान को जन्म देने के तीन महीने बाद ही काम पर लौट गई हैं। अभिनेत्री ने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि विराट और अनुष्का इस साल बीते 11, जनवरी को पहली बार माता-पिता बने थे।
 
खबरों के मुताबिक, अनुष्का को अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग मई में शुरू करना था। हालांकि, निर्धारित शेड्यूल से दो महीने पहले ही अभिनेत्री को काम के सिलसिले में स्पॉट किया गया है। अनुष्का को एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान देखा गया है।
 
खबरों के अनुसार एक सूत्र ने बताया, निश्चित तौर पर अनुष्का का बॉडी फिगर काफी संतुलित है। एक बच्चे की मां होने के बावजूद वह अपने वर्क लाइफ बैलेंस को व्यवस्थित करने के लिए तैयार रहती हैं। वह अपने व्यक्तिगत जीवन को भी तरजीह देती हैं। वह इंडस्ट्री में अपने अनुशासन के लिए जानी जाती हैं।
 
अनुष्का सेट पर निर्धारित समय से पहले पहुंच गई थीं। उनके चेहरे पर सुंदरता भरी एक मुस्कान झलक रही थी। जल्द ही अनुष्का पूरी क्षमता के साथ अपने प्रोजेक्ट के काम में लग जाएंगी। फिलहाल वह अपने वर्क लाइफ बैलेंस को सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रही हैं।
 
अनुष्का आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई कॉमर्शियल ब्रांड को शूट करने वाली हैं। अनुष्का ने 2018 में आई आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' के बाद ब्रेक लेने का फैसला लिया था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ने अपनी कोई फिल्म की घोषणा नहीं की है। 
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख