Hanuman Chalisa
✕

अनुराग कश्यप ने कहा बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न का करें खुलासा

Updated: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (10:22 IST)
मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा है कि बॉलीवुड के बहुत लोग कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न पर चुप रहे, क्योंकि उन्हें मालूम था कि उनकी बातों से तब तक कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जब तक कि खुद पीड़ित सामने न आएं। पिछले साल 'मी टू अभियान' ने हॉलीवुड में एक आंदोलन छेड़ दिया था और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ अदाकारों और अदाकाराओं ने यौन उत्पीड़न की अपनी दास्तां सुनाई थी।

पिछले साल अक्टूबर में मीडिया के बेताज बादशाह हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ आरोपों की झड़ी लग गई। उन पर बलात्कार समेत यौन उत्पीड़न के अनेक आरोप लगे। इसके बरअक्स बॉलीवुड में व्याप्त यौन उत्पीड़न के बारे में मुट्ठीभर लोगों ने मुंह खोला। हिन्दी सिनेमा ने चुप रहना पसंद किया और इसके लिए उन्हें अपने प्रशंसकों की आलोचना भी सुननी पड़ी।

फिल्म उद्योग का बचाव करते हुए कश्यप ने एक साक्षात्कार में कहा कि व्याप्त यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर कलाकारों की बातों का तब तक कोई मतलब नहीं है, जब तक कि इसे झेलने वाले अपना मुंह बंद रखते हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी इस तरह के अभियान तभी कामयाब होंगे, जब पीड़ित बोलें, तब लोग पीड़ित के पक्ष में खड़े हो सकते हैं।

कश्यप ने कहा कि अगर पीड़ित नहीं बोलता है तो कोई अन्य नहीं बोल सकता, क्योंकि उन्हें अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले असंतुष्ट लोगों के रूप में ब्रांड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब मैं 19 साल का था, मैं यौन उत्पीड़न के बारे में बोला था, क्योंकि मैं इससे गुजरा था। जब मुझे बोलना था, मैं बोला... बहुत साल पहले। मैं आमिर खान के शो में भी गया था और इसके बारे में बोला। कश्यप ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैंने इसके बारे में नहीं कहा है। मैंने इसके बारे में कहा है। आज मैंने कहना बंद कर दिया है, क्योंकि कोई वास्तव में इस आंदोलन की परवाह नहीं करता, हर किसी को सिर्फ सुर्खियों की पड़ी है। (भाषा) 

महात्मा गांधी बनकर पर्दे पर छाएंगे मनोज बाजपेयी, सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की फिल्म की पूरी हुई शूटिंग!

'कॉल मी बे' सीजन 2 के साथ अनुव जैन की नई शुरुआत, 'तू कह दे तो' सॉन्ग से किया OTT म्यूजिकल डेब्यू

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख