dipawali
✕

शाहरुख खान के साथ काम किए बगैर इंडस्ट्री नहीं छोडुंगा: अनुराग कश्यप

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (12:13 IST)
अनुराग कश्यप जैसे बेहतरीन डायरेक्टर और शाहरुख खान जैसे शानदार एक्टर साथ मिल जाएं तो क्या बात होगी। दोनों की जोड़ी ने अब तक साथ काम नहीं किया है और अनुराग कश्यप के दिल में सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए एक अलग ही स्थान है। अनुराग की एक इच्छा है कि इंडस्ट्री छोड़ने के पहले वे एक बार तो शाहरुख के साथ काम करेंगे ही। 
 
हालांकि दोनों के साथ काम करने की अभी कोई खबरें नहीं है। इसके पहले खबर आई थी कि अनुराग ने एक फिल्म नो स्मोकिंग के लिए शाहरुख से संपर्क किया था, लेकिन वह हो नहीं पाया। फिल्म बाद में जॉन अब्राहम ने की थी। इसके अलावा उन्होंने ऑलविन कालीचरन नाम की एक फिल्म बनाने की भी बात शाहरुख से की थी जिसमें उनके साथ हॉलीवुड के सुपरस्टार साथ होते, लेकिन यह भी पूरा नहीं हो पाया। इन सबके बाद भी अनुराग कश्यप का मन है कि वे शाहरुख के साथ काम करेंगे। 
 
अनुराग कश्यप का इरादा इतना पक्का है कि उनका मानना है वे एक ऐसी स्क्रिप्ट बनाएंगे जो शाहरुख खान के लिए ही होगी। उनका यह भी मानना है कि वह स्क्रिप्ट शाहरुख को इम्प्रेस करने लायक होना चाहिए, वरना उन्हें मनाना मुश्किल होगा।  
 
शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि वे उन्हें अपने बड़े भाई के रूप में मानते हैं, जो हमेशा की जरूरत पड़ने पर साथ देते हैं। इसके अलावा कश्यप ने यह भी माना कि एक आदमी है जिससे वे कभी लड़ नहीं सकते, वे हैं शाहरुख खान। यहां तक ​​कि अगर शाहरुख उन्हें डांट देते हैं, तो वे अकेले कोने में बैठकर रोने लगते हैं। अनुराग ने शाहरुख के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए बताया कि वे शाहरुख के खिलाफ कोई बात नहीं सुन सकते। 

Show comments

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख