suvichar

अनिल कपूर की खुल्लम खुल्ला बातें, बायोपिक को लेकर बड़ी बात

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (16:18 IST)
वेटरन एक्टर अनिल कपूर 61 वर्ष के होने के बावजूद फिल्मों में सक्रिय हैं। खास बात यह है कि वे कोई बैठे बिठाने की फिल्में नहीं करते, बल्कि मारधाड़ वाली एक्शन फिल्में करते हैं। उनकी हालिया पिक्चर 'रेस 3' उसी का उदाहरण है। 
 
उनकी एक और फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आने वाली है। इसमें वे अपनी रियल लाइफ बेटी सोनम कपूर के ही रील लाइफ पापा भी बने हैं। साथ में जुही चावला और राजकुमार राव भी हैं। उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में भाग लिया जिसमें उन्होंने अपने बारे में बहुत सी बातें की। 
 
अनिल कपूर की इस लंबी जर्नी को लेकर उनसे बॉलीवुड में उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया गया। तब अनिल ने जवाब दिया कि दर्शक उन पर बनी बायोपिक देखना पसंद नहीं करेंगे, क्योंकि उनकी जिंदगी का विवादों से कोई नाता नहीं रहा है। यह बहुत ही ऊबाऊ होगी। 
 
अनिल ने आगे कहा कि उन्होंने कुछ फिल्में की हैं क्योंकि उन्हें पैसे की जरूरत थी। मगर बाद में उन्हें अफसोस हुआ। हालांकि इस तरह की गलतियों को दोबारा नहीं दोहराया। 

ALSO READ: ऐसा रहा बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ का 'फ्रेंडशिप डे'
 
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) की अपनी एक परीक्षा के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि संस्थान की लिखित परीक्षा में वे फेल हो गए जिससे वे बेहद हैरान थे। अनिल ने आगे बताया कि उन्होंने सोचा आखिर लिखित परीक्षा और एक्टिंग के बीच क्या संबंध है और वे इस बारे में बात करने के लिए संस्थान के प्रभारी गिरीश कर्नाड से भी मिले। लेकिन उन्हें जवाब मिला कि नियम तो नियम है। 
 
अनिल ने अपनी हार के बाद भी जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि वे परीक्षा में फेल हो गये लेकिन वे आज यहां हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख