बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh Bachchan, Rajan Nanda, Rishi Kapoor, Shweta Nanda
Written By

अमिताभ के समधी और ऋषि कपूर के जीजा राजन नंदा का निधन

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के समधी और ऋषि कपूर के जीजा राजन नंदा का 5 अगस्त को निधन हो गया। 5 अगस्त की रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। नंदा की कंपनी ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाती है। 
 
सबसे पहले रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर राजन नंदा की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन हैं। रिद्धिमा ने लिखा कि आप महान थे और हमेशा रहेंगे। आपके प्यार के लिए शुक्रिया। आपको बहुत मिस करेंगे। 
 
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता का विवाह राजन के बेटे निखिल से हुई है। श्वेता दिल्ली में ही रहती हैं। अमिताभ बच्चन ने राजन नंदा को श्रद्धांजलि दी है।
 
कपूर और बच्चन परिवार के अधिकांश सदस्य राजन नंदा के घर पहुंच गए हैं। 
ये भी पढ़ें
भारत छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हिट फिल्म बनाने वाले इस निर्देशक की फिल्म छोड़ी