Hanuman Chalisa
✕

ऐसा रहा बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ का 'फ्रेंडशिप डे'

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (14:10 IST)
हर तरफ है 'फ्रेंडशिप डे' का माहौल, तो ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। बी-टाउन सेलीब्रिटीज़ ने भी अपना यह दिन अपने किसी खास के साथ मनाया। कोई लंच डेट पर गया, तो किसी ने घर बैठकर अपने पैट के साथ 'फ्रेंडशिप' मनाई। आइए जानते हैं 'फ्रेंडशिप डे' पर बी-टाउन में आखिर किसने क्या किया-  

 
 
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की दोस्त वैसे कैटरीना कैफ मानी जाती हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपना यह दिन मां सोनी राज़दान और कुछ सहेलियों के साथ मनाया। सभी लंच पर साथ गए थे। 

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने जाहिर तौर पर अपना यह दिन अपने लवी-डवी हसबैंड विराट कोहली के साथ मनाया। विरुष्का का प्यार शादी के इतने वक्त बाद भी बहुत खूबसुरत है। 
 
सुहाना खान 
सुहाना खान ने भी अपना यह दिन अपनी दोस्त के साथ मनाया। वे हाल ही में वोग के कवर पेज पर आकर सेलीब्रिटी बन गई हैं। जल्द ही वे फिल्मों में भी नज़र आ सकती हैं। 
 
कार्तिक आर्यन 
कार्तिक आर्यन ने असली फ्रेंडशिप डे सेलीब्रेट किया। उन्होंने अपनी लेटेस्ट सुपरहिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के खूबसूरत गाने 'तेरा यार हूं मैं' के कुछ पार्ट्स पोस्ट किए। यह गाना असली दोस्ती को दर्शाता है और उनकी यह फिल्म भी दोस्ती को ही प्रोत्साहित करती है। कार्तिक के फैंस उनके इस पोस्ट से बहुत खुश हैं। 
 
बिपाशा बसु 
बिपाशा बसु ने हालांकि अपने दोस्तों की कोई पिक्चर पोस्ट नहीं की, लेकिन उन्होंने एक प्यारा मैसेज अपने दोस्तों को डेडिकेट किया है। इसमें बिपाशा ने अपने कई सारे दोस्तों को टैग भी किया है। 
 
अनिल कपूर 
अनिल कपूर ने हाल ही में पत्नी सुनीता कपूर के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर की थी। अनिल ने अपना फ्रेंडशिप डे भी अपनी वाइफ के साथ ही सेलीब्रेट किया। इससे फैंस को यह जानकर खुशी होती है कि लाइफ पार्ट्नर्स अनिल और सुनिता एक-दूसरे को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं। 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा 
सिद्धार्थ मल्होत्रा का कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट के साथ ब्रेकअप हुआ। ऐसे में लगता है वो अपने दोस्तों के साथ भी एंजॉय करना पसंद नहीं करते। उन्होंने अपना संडे और फ्रेंडशिप डे अपने पैट डॉग के साथ मनाया औरर सभी दोस्तों को घर बैठे ही विश भी कर दिया। 
 
जैकलीन फर्नांडीज़ 
जैकलीना फर्नांडीज़ बॉलीवुड की सबसे हैपनिंग हीरोइन मानी जाती हैं। लगता है वे अपना फ्रेंडशिप डे भी अकेले ही सेलीब्रेट कर रही हैं और वो भी पेरिस में। 
 
शाहिद कपूर 
शाहिद कपूर ने हालांकि दोस्तों से जुड़ी कोई खास पोस्ट नहीं शेयर की लेकिन उन्होंने अपने डांस की कुछ प्रैक्टीस दिखाई जो कि जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। शाहिद ने अपना संडे अपनी डांस टीम के साथ मनाया। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख